![]()
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता और हरियाणा सरकार के खेल मंत्री राजेश नागर ने मुख्य रूप से भाग लिया और हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। योग प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पाठयक्रम में शामिल करना खुशी की बात गुप्ता ने कहा कि सरकार योग को पाठयक्रम में शामिल कर रही है। ये काम कांग्रेस की सरकार में ही हो जाना चाहिए था लेकिन उनकी सरकार इस काम को कर रही है। इससे लोगों में योग के प्रति रूचि बढ़ेगी। मंत्री बोले देश बन रहा स्वस्थ्य वहीं खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। स्वस्थ जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।
Source link
फरीदाबाद में BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने किया योग:बोली-कांग्रेस को पाठयक्रम में शामिल करना चाहिए था, PM के प्रयासों से मिली पहचान







