![]()
सिरसा में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से सभी सेंटरों पर एक्टिविटी पर निगरानी रखी जाएगी। रविवार सुबह ही पेपर बाय एयर यहां पहुंचेगा और सीधा सेंटरों पर भेजे जाएंगे। इस बार पेपर को लेकर हर जानकारी गुप्त रखी जा रही है। कुछ अभ्यर्थी रविवार सुबह ही सिरसा पहुंचे। कुछ अपने निजी वाहन से तो कुछ बसों में आए। शहर में 6 सेंटर बनाए गए हैं। दो सेंटर बस स्टैंड सिरसा के पास है और चार कुछ दूरी पर है। रोडवेज प्रशासन ने करीब चार बसों को रिजर्व रखा है, जो इन सेंटरों तक अभ्यर्थियों को छोड़कर आएगी और किराया निशुल्क रहेगा। शनिवार शाम को डीईओ सुभाष कुमार फुटेला व उनकी टीम ने सेंटरों का दौरा किया और वहां की व्यवस्था जांची। सेंटरों पर सीटिंग प्लान से लेकर अन्य चीजों को चेक किया। इसे बाद में अपडेट किया जाएगा। पुलिस की भी ड्यूटियां लगा दी है। सेंटरों में किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण, कैमरा आदि भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य सामग्री और पारदर्शी बोतल को छोड़कर अन्य पानी की बोतल भी अंदर ले जाने पर रोक रहेगी। यदि कोई अभ्यर्थी इन वस्तुओं के साथ पाया जाता है तो इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेंटरों तक दी जाएगी सेवा : टीएम जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2526 परीक्षार्थी भाग लेंगे। ट्रैफिक मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक शटल बस सेवा प्रदान की जाएगी और परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। यह सेंटर बनाएं इनमें राजकीय नेशनल कॉलेज में 480 परीक्षार्थी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में 480 परीक्षार्थी, राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक शाह सतनाम सिंह चौक में 480 परीक्षार्थी, राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन बरनाला रोड में 480 परीक्षार्थी तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा में 366 तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में 240 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित लघु सचिवालय के कमरा नंबर-59 (द्वितीय तल) में स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01666-247245 है। एडीसी अर्पित संगल के अनुसार, कंट्रोल रूम में बीईओ ओढ़ां राम अवतार, एपीसी बलवीर सिंह तथा डीईओ कार्यालय के एपीओ विनोद कुमार तैनात रहेंग। सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा 21 जून सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। सेंटरों के आसपास एरिया में धारा 163 लागू कर दी है।
Source link
सिरसा में नीट कंट्रोल रूम बनाया, 4 बसें रिजर्व:सेंटरों पर सीधा पहुंचेगा पेपर, गुप्त रखी जानकारी, अल-सुबह ही पहुंचे अभ्यर्थी







