![]()
भिवानी पुलिस की CIA-2 टीम ने कृष्णा कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से करीब 11 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक तथा राजस्थान के अलवर में कुल 21 केस दर्ज हैं। कृष्णा कॉलोनी निवासी शिकायतकर्ता सुनील कुमारी ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि दिनांक 20 अप्रैल की रात को वह किसी कार्यवश घर से बाहर गई हुई थी। अगले दिन 21 अप्रैल को जब वह वापस घर पहुंची तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात व्यक्ति घर से सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की। CIA-2 भिवानी के मुख्य सिपाही अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर भिवानी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी की बृजवासी कॉलोनी निवासी अक्षय पुत्र समुद्र के रूप में हुई। आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर करीब 11 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए। इस दौरान आरोपी से एक चांदी का गिलास, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की चम्मच, एक चांदी का सिक्का, सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, सोने की दो जोड़ी झुमकी, लॉकेट सहित एक सोने की चेन तथा एक साधारण सोने की चेन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर एवं आदतन चोर है। जिसके विरुद्ध जिला भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक तथा राजस्थान के अलवर जिले में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत कुल 21 केस पूर्व में दर्ज हैं।
Source link
भिवानी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:11 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, हरियाणा-राजस्थान में 21 केस दर्ज







