spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में युवती ने किया सुसाइड:चुन्नी से लटका मिला शव, बीमारी का बहाना बनाया, काम से वापस लौटी, मां बोली- तनाव में थी




पलवल की पंचवटी कॉलोनी में 25 वर्षीय युवती परमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कैंप थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की मां पूनम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी बेटी के साथ कैंप कॉलोनी में मजदूरी के काम पर गई थीं। परमेश ने बीमारी का बहाना बनाकर घर जाने की बात कही। चुन्नी के सहारे लगाया फंदा कुछ समय बाद जब पूनम ने अपनी बेटी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने पर उन्होंने परमेश को चुन्नी के सहारे फंदे से लटका पाया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के फुलवाड़ी गांव की निवासी हैं। वह करीब तीन-चार महीने पहले अपने परिवार के साथ मजदूरी करने पलवल आई थीं और पंचवटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी तनाव में रहती थी और इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles