spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में ऑटो पलटने से युवक की मौत:दूसरा घायल; 4 दिन बाद होनी थी शादी, परिवार तैयारियों में जुटा था




रोहतक के गांव जसिया में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर गांव घिलौढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की। मृतक युवक की पहचान गांव जसिया निवासी करीब 32 वर्षीय जसवीर पुत्र करण सिंह के रूप में हुई, वह ऑटो चलाता था। जसवीर व उसका दोस्त सविन सामान लेने के लिए गोहाना गए हुए थे। जसवीर ऑटो चला रहा था, जबकि सविन उसमें बैठा हुआ था। जानकारी के अनुसार, दोनों सामान लेकर जब गोहाना से वापस गांव आ रहे थे तो गांव जसिया के पास ही ऑटो अनियंत्रित होकर खेतों की तरफ पलट गया। जिसमें सविन गंभीर रूप से घायल हो गया और जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। 4 दिन बाद होनी थी जसवीर की शादी मृतक के परिजनों ने बताया कि जसवीर की 4 दिन बाद शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। 4 बहन-भाइयों में सबसे छोटे जसवीर की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी बीच जसवीर की मौत से खुशियां मातम में बदल गई। मृतक जसवीर ऑटो चलाने का काम करता था। पुलिस मामले में कर रही जांच सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक सड़क हादसे में युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles