![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की राजनीति में वायरल ऑडियो चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इन 2 ऑडियो में BJP के एक जिला लेवल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के बीच बातचीत हो रही है। इसमें सीएम के साथ-साथ उनके OSD के नाम पर किसी काम को करवाने के बदले पैसों के लेनदेन की बात चल रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन मामले की सच्चाई जानने के लिए उस पदाधिकारी को Whatsapp समेत 2 बार कॉल गई, लेकिन उनकी ओर से कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उनको व्हाट्सअप पर मैसेज भेजकर भी उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन वहां भी उनकी तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया। कार्यकर्ता बोला- उनसे ही बात करो इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष से बातचीत की गई। जिले गांव के रहने वाले उस कार्यकर्ता ने बातचीत की, लेकिन कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया। नाम नहीं लिखने की बात पर सिर्फ इतना ही कहा कि मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। आप उनसे ही बात कर लो, जिसने पैसे लिए और कॉल कट कर दी। होमगार्ड की नौकरी के लिए पैसे दिए सूत्रो के मुताबिक, कार्यकर्ता के बेटे के साढ़ू ने साल 2012 से 2016 तक होमगार्ड में ड्यूटी की थी। 2016 में उसे नई पॉलिसी आने पर उसे ड्यूटी से हटा दिया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने इस संबंध में पदाधिकारी से संपर्क किया था। उस नौकरी को पक्की करने के एवज में दो लाख रुपए की डिमांड पदाधिकारी की ओर रखी गई। आधी रकम पहले दी गई इसमें आधी रकम यानी एक लाख रुपए पहले और आधे बाद में देना तय हुआ। अब दावा यही किया जा रहा है कि रकम देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ। हालांकि दैनिक भास्कर रकम के लेनदेन की पुष्टि भी नहीं करता है। हालांकि, ऑडियो वायरल होने के बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुप्पी साधकर बैठे हैं। प्रदेश संगठन तक बात पहुंचाने का दावा सूत्रों के मुताबिक, इस ऑडियो में बातचीत करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है। काम नहीं होने पर कार्यकर्ता ने ऑडियो को प्रदेश संगठन को पहुंचाया था। उसके बाद प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद मामला ठंडा पड़ गया। अब ऑडियो के वायरल होने पर मामला गर्म हो गया।
Source link
CM-ओएसडी के नाम पर सौदेबाजी? ऑडियो वायरल:कुरुक्षेत्र में BJP पदाधिकारी-कार्यकर्ता में बातचीत; बोले- थम पैसे की तैयारी करो, कम्म हो गया समझ







