![]()
यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जठलाना निवासी जगदीश बंसल (85) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार जगदीश बंसल शुक्रवार रात अपने घर पर अकेले सो रहे थे। शनिवार सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मौके पर कर रही जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
Source link
यमुनानगर में बुजुर्ग की हत्या:घर में अकेला सो रहा था, सुबह मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस







