जमीन कब्जाने के आरोपों पर बलकौर सिंह ने आज सफाई दी। (फाइल फोटो)
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मानसा के पूर्व सरपंच पर भड़क गए। जमीन कब्जाने का वीडियो वायरल करने पर उन्होंने कहा कि जिस आधा किला जमीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वो उन्होंने पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदी है। उनके प
.
बलकौर सिंह ने आगे कहा-
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग जानबूझकर छवि खराब करने और मेरी ही जमीन पर कब्जा करने की नीयत से साजिश रच रहे थे। बेटे शुभ ने मेरे लिए बहुत कुछ छोड़ा है, मुझे किसी की जमीन कब्जाने की कोई जरूरत नहीं।
कुछ दिन पहले ही इस जमीनी विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि दोनों ने पिछले साल मूसा गांव में 1.87 करोड़ रुपए में बलकौर सिंह को जमीन बेची था, लेकिन कब्जा सौंपने से इनकार कर रहे थे। इसको लेकर पूर्व सरपंच ने एक वीडियो जारी कर बलकौर सिंह पर कब्जा करने का आरोप लगाए थे।
जमीन विवाद के बाद बलकौर सिंह ने थाने जाकर केस दर्ज कराया था।
जानिए बलकौर सिंह ने जमीन विवाद पर क्या कहा…
- अपनी जमीन पर पानी लगाने पहुंचा, तो रोका गयाः बलकौर सिंह ने बताया कि वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर पानी लगाने के लिए पहुंचे थे। उनके अनुसार, वहां पहले से ही गांव के पूर्व सरपंच अवतार सिंह और एक महिला मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने अपनी जमीन पर काम शुरू करना चाहा, दोनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।
- VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरलः बलकौर सिंह बोले- विवाद के दौरान जबरन जमीन पर कब्जा करने का झूठा आरोप लगाया गया। पूर्व सरपंच अवतार सिंह ने वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में साजिश के तहत उसे सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल किया गया, जिससे मेरी छवि खराब हो और लोगों के बीच गलत संदेश जाए।
- ‘मुझे किसी की जमीन की जरूरत नहीं: भावुक होकर बोले- कभी किसी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की और न ही उन्हें इसकी कोई जरूरत है। मेरे बेटे सिद्धू मूसेवाला ने मेरे लिए बहुत कुछ छोड़ा है। मुझे किसी की जमीन हड़पने की कोई आवश्यकता नहीं है।
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ उनके माता-पिता।
कोर्ट जाऊंगा, सोशल मीडिया यूजर्स को चेताया
पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई करूंगा और झूठे प्रचार के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील है कि भविष्य में किसी भी वीडियो या दावे को वायरल करने से पहले मेरा पक्ष भी जरूर जानें, ताकि भ्रामक जानकारी फैलने से बचा जा सके।
