Related Posts

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए:विरोध करने वाले बोले- अकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरू दोखी करार दे रखा है




अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में शनिवार को नया विवाद हो गया। यहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर वाले पहचान पत्र पहनकर पहुंचे श्रद्धालुओं के गले से ये पहचान पत्र उतरवाए गए। गोल्डन टेंपल में मौजूद कुछ सिख संगत ने इन पहचान पत्रों पर कड़ी आपत्ति जताई। संगत का कहना था कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से CM भगवंत मान को पंथ दोखी घोषित किया जा चुका है, इसलिए उनकी तस्वीर वाले पहचान पत्र पहनकर गुरु घर में प्रवेश नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद संगत ने श्रद्धालुओं के गले से पहचान पत्र उतरवा दिए। वहीं, तीर्थ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि ये पहचान पत्र उन्हें सरकारी व्यवस्था के तहत दिए गए थे। उनका कहना था कि उनका उद्देश्य केवल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकना और दर्शन करना था। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें