Related Posts

Punjab Chandigarh Big breaking news Update Jalandhar amritsar ludhiana


गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो की फाइल फोटो।

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को भारतीय एजेंसियों के सहयोग से स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गोल्डी ढिल्लों लंबे समय से विदेश में बैठकर पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली-

.

भारत आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सेक्टर-11 हत्याकांड में पूछताछ करेगी। गोल्डी ढिल्लों पहले से ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का वांछित आरोपी है। उसके खिलाफ 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं।

राजपुरा का रहने वाला गोल्डी ढिल्लों शुरुआत में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा। बाद में उसने व्यापारियों से जबरन वसूली शुरू कर दी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह भूमिगत हो गया और बड़े गैंगों के लिए शूटर, हथियार और ठिकानों की व्यवस्था करने लगा।

बताया जाता है कि वर्ष 2022 में वह विदेश फरार हो गया। इसके बाद उसने विदेश में बैठकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में अपना नेटवर्क मजबूत किया (पढ़ें पूरी खबर)

नामधारी नेता अवतार तारी हत्याकांड में स्कैच जारी, 2 लाख रुपए के इनाम का ऐलान

लुधियाना में ट्रक की टक्कर से 2 यात्रियों की मौत

लुधियाना के खन्ना स्थित जीटी रोड पर देर रात 2 बजे हुए एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था।

मृतकों की पहचान अमरदीप वर्मा (32) और विक्की (25) के रूप में हुई है। घायल बच्चे की उम्र आठ साल बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अमरदीप वर्मा की बहन मोनिका ने बताया कि उनका परिवार 2 कारों में वैष्णो देवी जा रहा था। वह स्वयं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरी कार में थीं। खन्ना के जीटी रोड पर उनकी एक कार का टायर पंक्चर हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें