Related Posts

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी इक्ट्‌ठे दिखेंगे:वडिंग बोले- चन्नी, बाजवा, रंधावा हमारे वरिष्ठ; सीएम फेस का फैसला राहुल गांधी करेंगे




कांग्रेस हाईकमान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब के नेताओं की भूमिकाएं तय कर दी हैं। हालांकि, इसके बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। कुछ नेता प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खुलकर विरोध करते भी नजर आए। इन अटकलों के बीच राजा वड़िंग ने गुटबाजी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। अब सवाल-जवाब में पढ़िए, राजा वड़िंग ने क्या कहा… सवाल – क्या कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है, नेता खुलकर आपके खिलाफ बोले जवाब – चन्नी कांग्रेस के लीडर हैं। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं। वह हमारे साथी हैं। अगर उनके घर पर कोई इकट्ठा हुआ, तो उसमें चिंता की बात नहीं है। मेरे घर में कुछ लोग इकट्ठा होंगे। चन्नी जी के घर पर कुछ लोग इकट्ठा होंगे। रंधावा जी के घर पर कुछ लोग इकट्ठा होंगे। इसका मतलब लड़ाई या गुटबंदी नहीं है। हर बंदे के अपने-अपने मनमुटाव हो सकते हैं। जो बंदे बैठकर बात करते हैं। जो आपने बोला कि कुछ मेरे खिलाफ बोले हैं। वह पार्टी में नहीं हैं। और मेरे को लगता है कि आने वाले एक-आधे दिन में सब लोग एक मंच, एक गाड़ी में दिखेंगे और पंजाब की लड़ाई लड़ेंगे। हम दिल्ली व पंजाब के हर गांव में जाते इकट्ठे दिखेंगे। सवाल – मदनपुर जलालपुर, पूर्व विधायक खुलकर चन्नी का समर्थन कर रहे हैं। आपकी प्रधानगी का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के भीतर यह अनुशासन नहीं तोड़ रहे हैं। जयराम रमेश भी कह चुके हैं कि सभी सीमा में रहना चाहिए। जवाब – तय सीमा तो किसी को भी पार करने की अनुमति नहीं है। चाहे मैं पार्टी का प्रधान हूं। मुझे पार्टी के अंदर अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। मेरा ख्याल है कि चन्नी साहिब ने ऐसा नहीं किया। किसी वरिष्ठ नेता ने ऐसी बात नहीं की। जिस व्यक्ति ने इस तरह की बात की है, जैसे आपने कहा कि वह पूर्व एमएलए है। उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी। हर व्यक्ति को अपने विचार प्रकट करने का हक है। यह किसी को हक नहीं है कि अनुशासन भंग करने का अधिकार है। मुझे नहीं लगता है कि चन्नी साहिब या किसी वरिष्ठ नेता ने ऐसी बात की। सवाल – भूपेश बघेल आज आने वाले थे, क्यों नहीं आए?
जवाब – वह आने वाले थे, आज नहीं तो कल आ जाएंगे। सवाल – आपकी प्रधानगी पर ज्यादा सवाल खड़े किए गए हैं।
जवाब – राहुल गांधी चन्नी को प्यार करते हैं। चन्नी साहब जब चाहे हाईकमान से मिल सकते हैं। न तो हाईकमान चन्नी साहब से बाहर है, न चन्नी हाईकमान से बाहर हैं। सवाल – 2022 में इस तरह की गुटबाजी देखने को मिली थी, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 2027 से पहले भी इस तरह की स्थिति बनी है। जवाब – यह गुटबाजी नहीं है। हर व्यक्ति को होता है कि मैं उस मुकाम पर पहुंचूं। अगले दो दिनों में एक मंच पर दिखेंगे। चन्नी हमारे वरिष्ठ नेता और भाई हैं। बाजवा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। रंधावा साहिब समेत हमारे अन्य वरिष्ठ नेता हैं। हमारा एक ही लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में लाना है। सारे गिले-शिकवे भूलकर सबको एक मंच पर लाना है। सवाल – रंधावा जी अमित शाह से मिलने गए थे, इस पर क्या कहेंगे? जवाब – सुखजिंदर रंधावा अमित शाह को जफ्फियां डालने नहीं गए थे। पार्टी छोड़ने नहीं गए थे। जैसे पोर्ट्रेट किया जाता है। वह अपने इलाके की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने गए थे। वह गैंगस्टर, अपने इलाके के हालातों, बॉर्डर की दिक्कतों को लेकर उनसे मिले थे। वह जन्मजात कांग्रेसी हैं। उनके पिता सफेद पगड़ी पहनते थे।
सवाल – बीजेपी वाले सबका स्वागत कर रहे हैं।
जवाब -दो-चार दिन के यह ख्याल अच्छा है, गालिब। बीजेपी वाले चाहे बाजू, चाहे टांगे खुली रख लें, कांग्रेसी चढ़दी कला में हैं। कांग्रेस पार्टी बीजेपी को पंजाब में पैर नहीं रखने देगी। सवाल – चन्नी साहब सीएम रेस में हैं।
जवाब – चन्नी साहिब सीएम फेस बन जाएं या कोई और सीएम फेस बन जाए। राजा वडिंग सीएम रेस में नहीं हैं। जिसको राहुल गांधी सीएम बनाएंगे। राजा वडिंग उसके साथ खड़ा मिलेगा और उसका समर्थन करेगा। यह मैंडेट दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे के पास है। मैं रेस में नहीं हूं। सवाल – सीएम फेस क्लियर करोगे? जवाब – यह अधिकार मेरे पास नहीं है। यह राहुल गांधी जी के अधिकार क्षेत्र का फैसला है। कांग्रेस पार्टी के पास है।सवाल – कल आपके बैनरों से फोटो गायब कर दी गई।जवाब – मेरी फोटो न लगाने से मैं नाराज नहीं हो सकता हूं। चन्नी साहिब कोई बेगाने नहीं हैं, अगर उनकी फोटो लगा दी। कांग्रेस पार्टी को इकट्ठे लेकर आएं। कांगड़ के सवाल पर कहा कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। हर व्यक्ति को कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए।टिकट डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर कई तरह की शंकाएं हैं। जो पिछली बार चुनाव लड़े थे, उनमें से नाम काटे जा सकते हैं।जो मेरिट में होगा, उसे टिकट दी जाएगी। किसी को कोई चेहरा अच्छा नहीं लगता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बार नए और पुराने चेहरों का सुमेल किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें