Related Posts

भिवानी के स्कूल में निकला सांप:क्लासरूम के कोने में बैठा था, छात्राओं की छुट्‌टी की, 6 फीट लंबे धामन सांप का रेस्क्यू किया




भिवानी के गांव धनाना स्थित वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के क्लास रूम में शनिवार को सांप निकल आया। जिसके बाद क्लास रूम खाली करवाया गया और स्कूल की छुट्‌टी भी करनी पड़ी। वहीं मामले की सूचना गौ रक्षा दल को दी, जिसने स्कूल में पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लेक्चरर रूबी आर्य ने कहा कि आज हमारे स्कूल में सांप दिखाई दिया। मौसम भी ऐसा ही है, लगता है इसमें घास में से निकलकर क्लास रूम में चला गया। जिसके कारण वे डर गए। इसके बाद गौ रक्षक दल की टीम बुलाई और सांप को रेस्क्यू किया। सांप का रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौ रक्षा दल भिवानी के कुकी परमार ने कहा कि जिस सांप का रेस्क्यू किया गया है, वह धामन प्रजाति (घोड़ा पछाड़) का सांप है। इसकी लंबाई करीब साढ़े 5 फीट से 6 फीट है। इस सांप में जहर नहीं होता। कोई भी व्यक्ति सांपों व अन्य जीवों को मारे नहीं। स्कूल की छुट्‌टी की
गांव धनाना के वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक की प्रिंसिपल सुदेश चौहान ने बताया कि शनिवार को स्कूल लगा हुआ था। इसी दौरान 11वीं (कॉमर्स) कक्षा की छात्राओं ने बताया कि उनकी क्लासरूम में सांप है। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने देखा तो सांप एक कोने में मिला। इसके बाद सभी छात्राओं को क्लास रूम से निकाला। वहीं गौ रक्षा दल की टीम को बुलाया गया।
इधर, सांप किसी भी बच्चे को नुकसान ना पहुंचाए, इसके लिए उन्होंने स्कूल की छुट्‌टी भी कर दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं लगती हैं और इनमें 250 से अधिक छात्राएं पढ़ती है। सांप किसी दूसरे क्लास रूम में ना जाए और किसी को नुकसान ना पहुंचाए, इसलिए छुट्‌टी करने का फैसला लिया गया। सूचना देने के बाद गौ रक्षा दल की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया। चारदीवारी की जाए
एसएमसी सदस्य संदीप घनघस ने बताया कि स्कूल के लिए मनोहर लाल खट्‌टर ने सीएम रहते हुए 55 लाख मंजूद किए थे। जिसको करीब 3 साल का समय हो चुका है। इससे स्कूल की चारदीवारी व हॉल बनना था, लेकिन वह नहीं बन पाया है। डीसी को भी इसके लिए अवगत करवाया गया था। चारदीवारी नहीं होने के कारण कई बार पहले भी सांप निकल आए थे। उन्होंने कहा कि मंजूरशुदा 55 लाख रुपए से स्कूल की चारदीवारी जल्द से जल्द की जाए। क्योंकि लड़कियों के स्कूल में चारदीवारी सुरक्षा के लिहाज से भी आवश्यक है। अब शुनिवार को भी कक्षा रूम में सांप निकल आया और करीब 3 घंटे तक स्कूल में रहने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें