Related Posts

Punjab chandigarh breaking news updates amritsar Jalandhar ludhiana headlines


पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को वीरवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

.

पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना सेक्टर-3 में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास की गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

कालका रेलवे स्टेशन का क्लर्क गिरफ्तार

चंडीगढ़ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कालका रेलवे स्टेशन के एक क्लर्क को सेवानिवृत्त कर्मचारी के लंबित भत्ते की राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कालका रेलवे स्टेशन पर तैनात क्लर्क रजनीश के रूप में हुई है। CBI ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

CBI में दर्ज FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता हिमांशु सिंह ने 29 मई 2026 को शिकायत दी थी। हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मनोहर विहार का निवासी है और वर्तमान में मोहाली के साईं माजरा में रह रहा है। शिकायत में उसने बताया कि उसके पिता सुंदर 31 अगस्त 2023 को हिमाचल प्रदेश के टकसाल रेलवे स्टेशन से ट्रैकमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें