Related Posts

पंचकूला पर्ल्स लैंड केस- तहसीलदार विक्रम सिंगला पर तीसरी FIR:DRO जोगेंद्र शर्मा पर दूसरी, नॉलेज के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कर हुई रजिस्ट्री




पंचकूला में पर्ल ग्रुप (पीजीएफ/पीएसीएल) की अटैच की गई जमीन के कथित अवैध सौदे को लेकर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुररानी के तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत 5 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र में FIR दर्ज हुई है। विक्रम सिंगला पर यह तीसरी FIR है, वो करीब 3 माह तक जेल में रहकर आए हैं। एसीबी की एफआईआर के अनुसार पर्ल ग्रुप और उसकी सहयोगी कंपनियों की संपत्तियां निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए जांच एजेंसियों द्वारा अटैच की गई थीं। इन संपत्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन या बिक्री पर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद रायपुररानी क्षेत्र में स्थित 17.55 एकड़ जमीन का सौदा कर दिया गया। जांच में आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला, कानूनगो दीपक कुमार और पटवारी नरेंद्र कुमार को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज स्टे और अटैचमेंट की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने कथित रूप से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन मालिकों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर जमीन को बंदीमुक्त दिखाने की प्रक्रिया पूरी की। अब समझिए कैसे किया गया खेल..



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें