Related Posts

Panchkula Nursing Officer Suicide | Affair, Divorce, Lover Found


यह तस्वीर 20 अप्रैल की है, जब पंचकूला के सरकारी अस्पताल में सुसाइड के बाद प्रीति के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा जा रहा था। उस वक्त उसके साथ काम करने वाली लेडी स्टाफ फफक-फफक कर रो पड़ी थी। इनसेट में प्रीति का फाइल फोटो।

हरियाणा के पंचकूला में सरकारी अस्पताल ICU में नर्सिंग आफिसर प्रीति बेनीवाल (30) ने 20 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। ऑन ड्यूटी मृत मिलीं प्रीति केस में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति का 11 साल से किसी युवक के साथ अफेयर चल र

.

इस अफेयर की जानकारी प्रीति की कुछ दोस्तों को भी थी। इसी अफेयर के कारण ही परिवार ने कम उम्र में ही उसकी शादी करीब 15 साल बड़े शख्स से करवा दी। पुलिस के अनुसार, प्रीति अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसके कारण कुछ समय बाद ही वह मायके वापस लौट आई थी और तलाक ले लिया था।

बाद में प्रीति ने रोहतक में रहकर BSC नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। मगर, अफेयर के चलते प्रीति का अक्सर घरवालों के साथ झगड़ा होता था। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रीति के भाई ने कुछ समय पहले ही उसका आईफोन भी तोड़ दिया था। इसके अलावा प्रीति के लॉकर से 2 मोबाइल मिले हैं, जिन्हें अखबार के नीचे छिपाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने इन्हें पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस अब इन मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही हैं। साथ ही पुलिस ने प्रीति के भाई से भी मोबाइल तोड़ने पर सवाल किए हैं। उधर, प्रीति का परिवार पुलिस अधिकारियों से मिला है, जो रोहतक के उस युवक के खिलाफ कार्रवाई चाहता है, जिससे प्रीति का अफेयर रहा है। पुलिस ने युवक से पूछताछ भी की है।

नर्सिंग आफिसर प्रीति बेनीवाल की कुछ PHOTOS…

पहले नर्सिंग आफिसर प्रीति बेनीवाल के अफेयर की कहानी…

  • रोहतक ITI से हुई शुरूआत : प्रीति बेनीवाल के अफेयर की शुरूआत रोहतक ITI से हुई। वहां पर पढ़ाई करते हुए उसकी मुलाकात रोहतक के एक युवक से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ तो इसका पता परिवार को लग गया। परिवार ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।
  • बड़ी उम्र के युवक से शादी: परिवार की बात जब प्रीति ने नहीं मानी तो उसकी शादी बड़ी उम्र के शख्स से करवा दी गई। कुछ समय बाद ही प्रीति ने शादी से नाखुश होकर ससुराल छोड़ दिया और मायके आ गई। जहां से वह फिर रोहतक के युवक के संपर्क में आ गई।
  • रोहतक MDU में PHD कर रहा बॉयफ्रेंड: प्रीति का अफेयर जिस युवक के साथ था, वह फिलहाल रोहतक MDU में PHD की पढ़ाई कर रहा है। 4 साल पहले इस युवक की शादी हो चुकी है और एक बच्चे का पिता बन चुका है। उसकी पत्नी फिलहाल प्रेग्नेंट है।
  • शादी के बावजूद होती थी मुलाकात : पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि शादी उसने परिवार के दबाव में की थी, क्योंकि प्रीति चाहती थी कि वह नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करेंगे। मगर, उसका परिवार नहीं माना। हालांकि, शादी होने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें हुई हैं।

अब जानिए प्रीति और उसके परिवार के बारे में….

  • साल 2024 में जॉब जॉइन: प्रीति बेनीवाल मूलरूप से हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थी। फिलहाल वह परिवार के साथ पंचकूला के सेक्टर-31 में रहती थी। प्रीति की जॉब साल 2024 में लगी थी। पहली ही पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में आई थी। प्रीति की ड्यूटी ज्यादातर आईसीयू में रहती थी।
  • हेल्थ विभाग मुख्यालय में तैनात भाई: प्रीति बेनीवाल का भाई नितिन हेल्थ विभाग मुख्यालय पंचकूला में ही कार्यरत है। दूसरा भाई आशीष चुनाव आयोग में सेवारत है। प्रीति की भाभी पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। प्रीति के पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है।

सुसाइड के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच का साक्ष्य जुटाए थे।

यहां जानिए कैसे हुई थी प्रीति की मौत…

हरियाणा के पंचकूला के सरकारी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बैनीवाल 20 अप्रैल (रविवार) की रात को ऑन ड्यूटी ICU में मृत मिली थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पर आए, उन्हें स्टोर एरिया की तरफ फर्श पर गिरी हुई मिली थी।

नर्सिंग ऑफिसर प्रीति के हाथ में कैनुला लगा था। नाक से कुछ खून भी आया हुआ था। इससे कयास लगाए गए थे कि उसने खुद को ओवरडोज इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना था कि वह पेट दर्द से पीड़ित रहती थी।

इसके बाद पंचकूला अस्पताल के आईसीयू में फोरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम मौके पर बड़ी संख्या में एक्सपायरी इंजेक्शन अपने साथ ले गई थी। पोस्टमार्टम 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने किया था। मगर, अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई थी।

SHO राजेश कुमार के अनुसार जांच में अफेयर की बात सामने आई तो रोहतक के युवक को जांच में शामिल किया गया है।

लॉकर में मिले प्रीति के मोबाइल : PMO

पंचकूला सरकारी अस्पताल के PMO डा. आरएस चौहान ने बताया कि हादसे की जांच के लिए इंटरनल कमेटी ने पाया है कि घटना का अस्पताल से कोई संबंध नहीं था। जांच के दौरान प्रीति के लॉकर से 2 मोबाइल मिले हैं। जिन्हें अखबार के नीचे छिपाया गया था। जो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिए हैं। फिलहाल चल रही है जांच : SHO

पंचकूला सेक्टर-7 थाना के SHO राजेश कुमार के अनुसार जांच में अफेयर की बात सामने आई तो रोहतक के युवक को जांच में शामिल किया गया है। मोबाइल एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट भी अभी नहीं आई। फिलहाल जांच चल रही है।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

पंचकूला सरकारी अस्पताल ICU में मृत मिली नर्सिंग ऑफिसर:हिसार की रहने वाली, हाथ में कैनुला लगा मिला, घटना के बाद मोबाइल गायब

हरियाणा के पंचकूला सरकारी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ऑन ड्यूटी ICU में मृत पाई गई है। घटना के वक्त मृतका के हाथ पर कैनुला लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इंजेक्शन लगाया गया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। पुलिस की एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें