spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Nuh Block Member Kanwar Yatra


सीएम सैनी की प्रतिमा को कंधे पर उठाकर कांवड़ लेकर आते हुए हरपाल सिंह।

सावन में जहां लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं, वहीं हरियाणा के नूंह जिले का एक कांवड़िया अपनी अनोखी यात्रा को लेकर चर्चा में है। नूंह में ब्लॉक समिति सदस्य हरपाल सिंह नीलकंठ से कांवड़ लेकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल जा रहा है।

.

इस अनोखी कांवड़ यात्रा में हरपाल सिंह के कंधे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिमा के साथ गंगाजल की एक शीशी भी बंधी हुई है। रास्ते में लोग रुककर कांवड़ देखते हैं और हरपाल से इसके बारे में जानकारी लेते हैं।

हरपाल का कहना है कि वह 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नायब सैनी के हाथों शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करवाना चाहता है।

हरपाल सिंह अभी उत्तर प्रदेश के सहरानुपर के पास पहुंचे हैं।

हरपाल सिंह अभी उत्तर प्रदेश के सहरानुपर के पास पहुंचे हैं।

पहल जानिए कौन हैं हरपाल सिंह…

  • नूंह के जौरासी गांव के रहने वाले: हरपाल सिंह मूल रूप से नूंह जिले के तावडू क्षेत्र के जौरासी गांव के निवासी हैं। बचपन में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। हरपाल 10वीं तक पढ़े-लिखे हैं।
  • खुद गुरुकुल में पढ़े, बेटा भी गुरुकुल का छात्र: हरपाल सिंह ने झज्जर गुरुकुल से 10वीं तक पढ़ाई की है। उनका बेटा भी गुरुकुल में पढ़ रहा है और फिलहाल रोहतक गुरुकुल में 11वीं कक्षा का छात्र है।
  • ब्लॉक समिति सदस्य हैं: हरपाल सिंह वर्तमान में ब्लॉक समिति सदस्य हैं। चुनाव में उन्हें गांव से एकतरफा समर्थन मिला था। गांव में करीब 2700 वोट पड़े थे, जिनमें से अकेले हरपाल को 1400 वोट मिले, जबकि बाकी चार उम्मीदवारों को मिलाकर 1300 वोट ही मिले।
  • ‘अच्छा काम करने वाला ही भगवान’: हरपाल सिंह का कहना है कि उन्हें बचपन में माता-पिता का स्नेह नहीं मिला। इसलिए जो व्यक्ति समाज के लिए अच्छा काम करता है, वह उनके लिए भगवान के समान है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें भगवान के रूप में सम्मान दिया है।
सीएम सैनी की प्रतिमा लेकर जाते हुए हरपाल सिंह।

सीएम सैनी की प्रतिमा लेकर जाते हुए हरपाल सिंह।

रोज 30 से 35 किलोमीटर पैदल चल रहे

हरपाल सिंह के मुताबिक वह नीलकंठ से कांवड़ लेकर निकले हैं और फिलहाल सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र से आगे बढ़ रहे हैं। लगातार बारिश और पैदल यात्रा की वजह से उनके पैरों में छाले पड़ गए हैं। इसके बावजूद वह रोज करीब 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।

11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का लक्ष्य

हरपाल सिंह का लक्ष्य 11 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचना है। उनका कहना है कि चाहे बारिश हो या पैरों में दर्द, वह यात्रा पूरी करेंगे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करवाएंगे।

———————————

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा के युवकों की ‘नंदी’ संग अनोखी कांवड़:लग्जरी कार में 200 किलो राशन के साथ 400KM की यात्रा; रास्ते में हर कोई छू रहा पैर

हरियाणवी फैशन डिजाइनर की अनोखी कांवड़:सिलाई मशीन को गंगा स्नान कराया, स्वागत पर टेलरिंग फीता गिफ्ट; 15 युवतियां डांस कर रथ खींच रहीं

हरियाणवी रागनी सिंगर की अनोखी कांवड़ यात्रा:90 साल की सास को बैठाकर 250 KM पैदल चल रहीं; 84 कोस की परिक्रमा कर चुकीं

प्रेमानंद महाराज के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा,VIDEO:फरीदाबाद का युवक जॉर्डन से नौकरी छोड़कर आया; बोला- गुरुजी को गंगाजल से स्नान कराऊंगा



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles