spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Voter List Revision SIR 2026


फरीदाबाद9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लघु सचिवालय, फरीदाबाद। - Dainik Bhaskar

लघु सचिवालय, फरीदाबाद।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान SIR-2026 के तहत फरीदाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए जगह निर्धारित कर दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि संबंधित सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (AERO) निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं के दावे और आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से पृथला, एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए स्कूल, सरकारी कार्यालय, सामुदायिक केंद्र और अन्य स्थानों को सुनवाई स्थल बनाया गया है। मतदाता अपने मतदान केंद्र के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

पृथला के लिए इन जगहों पर होगी सुनवाई

पृथला विधानसभा क्षेत्र में सिकरी, जाजरू, पृथला, कमरावली, चंदावली, अटाली, फतेहपुर बिल्लोच, छायंसा, अलावलपुर, मंडकोल, असावटी, भनकपुर, बहबलपुर, जनौली, दयालपुर, सोतई, मोहना, पन्हेरा खुर्द, घघोट, फिरोजपुर, दूधौला और बघौला सहित विभिन्न स्थानों पर सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं।

डीसी ने बताया कि इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। (फाइल)

डीसी ने बताया कि इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। (फाइल)

एनआईटी में कई स्कूलों में जगह निर्धारित

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में धौज सब-तहसील से लेकर डबुआ, नंगला एन्क्लेव, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-55, संजय कॉलोनी और गौंची क्षेत्र तक अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए सुनवाई स्थल तय किए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सरकारी स्कूलों के अलावा कई निजी स्कूलों को भी सुनवाई स्थल बनाया गया है।

बड़खल में एनआईटी से लेकर सेक्टर-21 तक व्यवस्था

बड़खल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए एनआईटी-2, एनआईटी-1, एनआईटी-3, एनआईटी-5, एनएच-4, बस्ती नंबर-1, एसजीएम नगर, सैनिक कॉलोनी, अनखीर, मेवला महाराजपुर, लक्कड़पुर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, अनंगपुर और सेक्टर-21सी व 21डी समेत कई स्थानों को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।

बल्लभगढ़ में मतदान केंद्रवार स्थल निर्धारित

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए न्यू जनता कॉलोनी, मुजेसर, सेक्टर-3, सेक्टर-22, सेक्टर-23, चावला कॉलोनी, तिरखा कॉलोनी, मिल्क प्लांट रोड, संजय कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, ऊंचा गांव, सेक्टर-62, आदर्श नगर, बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय और मार्केट कमेटी कार्यालय समेत कई स्थानों पर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

6 विधानसभाओं में अलग अलग जगह पर स्थान निर्धारित किए गए है। (फाइल)

6 विधानसभाओं में अलग अलग जगह पर स्थान निर्धारित किए गए है। (फाइल)

फरीदाबाद विधानसभा में तय हुए केंद्र

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए संत नगर, नीलम बाटा रोड, मिल्हार्ड, सेक्टर-8, भारत कॉलोनी, सेक्टर-86, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, सेक्टर-16ए, सेक्टर-17, सेक्टर-15, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-7 और सिही सहित विभिन्न स्थानों पर सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं।

तिगांव में 345 तक मतदान केंद्रों के लिए व्यवस्था

तिगांव विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर-28 से लेकर सराय ख्वाजा, पल्ला, सेहतपुर, इस्माइलपुर, बसंतपुर, तिलपत, भूपानी, खेड़ी कलां, सेक्टर-88, तिगांव, भैंसरावली, अलीपुर, मंडावली, घरोड़ा और चांदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुनवाई स्थल बनाए गए हैं। तिगांव क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 1 से 345 तक के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

नए मतदाता प्रपत्र- 6 से जुड़वा सकेंगे नाम

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles