spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार कर रहा, आठ महीने पहले हुई थी शादी, ड्राइवर मौके से फरार




नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली-अलवर रोड पर कावर्सिका गांव में एटीएल कंपनी के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय नसीम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गांव खोड़ बसई के रूप में हुई। नसीम किसी काम से एटीएल कंपनी के सामने पहुंचा था। सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर नसीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रोजका मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे से संबंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया पुलिस ने मृतक नसीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह अस्पताल भिजवाया। नसीम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नसीम की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा पहुंचा है। रोजका मेव थाना प्रभारी एसएचओ विनोद ने बताया कि मृतक नसीम का शव पोस्टमार्टम के लिए नूंह अस्पताल में है। परिजनों की शिकायत के आधार पर फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles