spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला पुलिस ने अरेस्ट किया हिसार का हेरोइन सप्लायर:स्कूटी पर सप्लाई करने के लिए निकला, जीरकपुर में किराए के मकान में रहता




पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सेक्टर-20 से 204 ग्राम हेरोइन के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ लाला के रूप में हुई है, जो बरवाला, हिसार का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराए पर रह रहा था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने यह कार्रवाई की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि 7 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-20 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास स्कूटी पर हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया और तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की। थाना सेक्टर 20 में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। रिमांड के दौरान पुलिस हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का लक्ष्य नशे की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचकर नेटवर्क में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई करना है। 7 दिन में पकड़े गए 6 आरोपी बता दें कि, ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 1 से 7 अगस्त तक पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया। इस दौरान 6 मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में तीनों क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने कुल 606 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 565 ग्राम अफीम बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपए से अधिक है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस नशा तस्करी की प्रत्येक कड़ी पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चला रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles