spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Gursimran Mand Attack | Ambala Panjokhra Sahib Nihang Sikh Video News latest update


लुधियाना के हिंदू नेता ने अंबाला में हुई मारपीट पर वीडियो जारी किया।

हरियाणा के अंबाला में हुई मारपीट पर लुधियाना के हिंदू नेता गुरसिमरन सिंह मंड का नया वीडियो सामने आया है। अस्पताल में भर्ती मंड ने कहा- कट्टरपंथियों ने मुझे खालिस्तानी नारे लगाने को कहा था। जब मैंने मना किया तो मुझे मारने लगे। मेरी कार पर चढ़कर तलवार-

.

उधर, एक निहंग बाबा सिंह ने दावा किया कि मंड की गाड़ी का पहिया वहां खड़े एक सिख व्यक्ति के पैर पर चढ़ गया था। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद सिखों ने गाड़ी रोक ली। इस दौरान मंड ने अपनी ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा का रौब दिखाया, जिससे वहां मौजूद लोगों से उनकी तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते 10-20 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया और स्थिति हिंसक हो गई।

बता दें कि शुक्रवार को मंड पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर अटैक हुआ था। वाई सिक्योरिटी में मंड खून से लथपथ होकर सड़क पर जान बचाकर भागते दिखे। पुलिस सिर्फ देखती रही और हमलावर लगातार उन्हें पीटते रहे।

हमले के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। काफी मशक्कत के बाद सिक्योरिटी में लगे जवानों ने उन्हें भीड़ से बचाकर गाड़ी से बाहर निकाला जिसके बाद वो सड़क पर भागते दिखे थे।

शुक्रवार को मंड पर अटैक हुआ था, जिसमें वो खून से लथपथ हो गए थे।

शुक्रवार को मंड पर अटैक हुआ था, जिसमें वो खून से लथपथ हो गए थे।

पहले जानिए मंड ने क्या आरोप लगाए…

अस्पताल से मंड ने बताया- भीड़ ने तलवार, लाठियों से मारा

हमले में घायल गुरसिमरन सिंह मंड ने अस्पताल से वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताया। मंड के अनुसार, भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेरकर तलवारों, लाठियों और ईंटों से हमला किया तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके बेटे को बचाने पहुंचे हरियाणा पुलिस के तीन जवानों के साथ भी मारपीट की गई।

‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘मोदी मुर्दाबाद’ कहने को कहा

मंड ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनसे जबरन ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘मोदी मुर्दाबाद’ और ‘आरएसएस मुर्दाबाद’ के नारे लगाने को कहा। इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उनके दांत तोड़ दिए गए। मंड ने कहा कि वह तिरंगे और देश के साथ खड़े हैं और इस घटना से डरने वाले नहीं हैं।

अब जानिए निहंग ने क्या कहा….

सामने आए एक और वीडियो में निहंग बाबा सिंह ने कहा कि घटना अचानक हुए विवाद का नतीजा थी। जब गुरसिमरन सिंह मंड अपनी गाड़ी में पंजोखरा साहिब के पास मौजूद थे, तब कथित तौर पर उनकी गाड़ी का पहिया वहां खड़े एक सिख व्यक्ति के पैर पर चढ़ गया था, जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी के बाद हमला हुआ।

निहंग बोले- सिखों के खिलाफ बोलने वालों का यही हश्र होगा

निहंग सिख ने आगे हमले को सही ठहराया और हमला करने वालों की पीठ थपथपाई। निहंग ने कहा-

  • हमलावरों को बधाईः हमले के बाद सामने आए निहंग के वीडियो में उसने मंड पर हमला करने वालों को बधाई दी। उसने कहा कि जिन सिंहों ने गुरसिमरन सिंह मंड की ‘सर्विस’ (पिटाई) की, उन्होंने सही किया।
  • निहंग का आरोप- सिक्योरिटी की धौंस दिखाईः निहंग ने कहा कि विवाद की शुरुआत मंड की गाड़ी का पहिया एक व्यक्ति के पैर पर चढ़ने के बाद हुई। लोगों ने गाड़ी रोकी तो आरोप है कि मंड के सुरक्षाकर्मियों ने Y सिक्योरिटी का रौब दिखाया। इसके बाद वहां मौजूद सिखों ने इसका विरोध किया और मामला बढ़ गया।
  • सिक्योरिटी में बैठकर बोलने वालों का यही हाल होगाः निहंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग सुरक्षा घेरे में बैठकर सिख कौम के खिलाफ बोलते हैं, उनके साथ भी ऐसा ही होगा। उसने कहा कि पहले सूरी भी सिक्योरिटी में बैठकर बोलता था और उसका हश्र सभी ने देखा। अब मंड का मामला भी देख लें।

प्रकाश पर्व पर आए थे मंड

बता दें कि गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय समागम था। मंड यहां गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर माथा टेकने आए थे। इस दौरान काफी संगत जुटी हुई थी। इसी दौरान ये हमला हुआ। इसका वीडियो भी आया जिसमें एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी पर कुछ निहंग चढ़कर गाड़ी पर लाठी, पैरों से हमला करते हैं।

गाड़ी के बोनट और विंडशील्ड पर डेंट पड़ जाता है और शीशे चकनाचूर हो जाते हैं। वीडियो में गाड़ी के अंदर बैठे मंड के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है और खून से लथपथ दिखते हैं।

खेतों में भागे थे, निहंगों ने घोड़े से पीछा किया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंड गाड़ी से निकलकर खेतों की तरफ भागे थे। उन्हें पीटने पीछे-पीछे कुछ निहंग भी घोड़े पर सवार होकर पहुंच गए। उन्होंने फिर पीटना शुरू कर दिया। तभी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मंड को बचाया।

भीड़ के आगे हाथ जोड़कर, पैर पकड़कर माफी मांगते दिखे गुरसिमरन सिंह मंड।

भीड़ के आगे हाथ जोड़कर, पैर पकड़कर माफी मांगते दिखे गुरसिमरन सिंह मंड।

हाथ जोड़कर, पैर पकड़कर माफी मांगी

घटना के वायरल वीडियो में गुरसिमरन सिंह मंड को हमलावर भीड़ से हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगते हुए देखा गया था।

——————-

यह भी पढ़ें- लुधियाना के हिंदू समर्थक नेता की हरियाणा में पिटाई,VIDEO:पुलिस के सामने गाड़ी पर चढ़कर शीशे तोड़े, वाई सिक्योरिटी मिल रखी; पैर पकड़ माफी मांगते दिखे

हरियाणा के अंबाला में लुधियाना के हिंदू समर्थक नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। हमलावर उनकी गाड़ी रोककर विंडशील्ड पर पैरों से हमला करने लगे। मंड पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर अटैक किया गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles