![]()
हिसार के सूर्यनगर में जीवन हत्याकांड को लेकर आज परिजनों और खाप पंचायत ने हिसार के लघु सचिवालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी सचिवालय के गेट पर बैठ गए हैं और एसपी सिद्धांज जैन को मौके पर बुलाने और केस के स्टेट्स को बताने की मांग पर अड़ गए हैं। खाप पंचायत ने ऐलान किया है कि अगर एसपी मौके पर नहीं आते हैं तो हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। करीब 200 से अधिक लोग सचिवालय का घेराव करने पहुंचे हैं, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी है। बता दें कि हिसार के सूर्य नगर की गली नंबर 6 में रहने वाले पशु डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के चार दिन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इस बात से परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। परिजनों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है।
Source link







