spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेणु डाबला की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्‌डू:कलानौर में ग्रीवेंस कमेटी मेंबर रमेश चेची बोले- BJP में मिलता है पूरा सम्मान




भाजपा की वरिष्ठ नेता और कलानौर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रेणु डाबला को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर कलानौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिला कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य रमेश चेची ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ लड्डू बांटकर इस खुशी को साझा किया। इस अवसर पर बोलते हुए, भाजपा नेता रमेश चेची ने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि रेणु डाबला के एससी आयोग की वाइस चेयरपर्सन बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चेची ने इस नियुक्ति के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश प्रजापति, अमित शर्मा, रवि प्रजापति, रमेश शर्मा, वीर, संदीप प्रजापति, अमित सगाहेड़ा, राजेश सैनी, नरेश गुर्जर, कर्मवीर फौजी और आशीष पिलाना सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles