spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना नगरपालिका के 11 पार्षद BJP में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पार्टी




हिसार जिले में उकलाना नगर पालिका की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। हिसार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की मौजूदगी में नगर पालिका के 16 में से 11 निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 11 पार्षदों के एक साथ भाजपा का दामन थामने से उकलाना नगर पालिका के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी पार्षदों का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने भी नवागत पार्षदों का अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उकलाना नगर पालिका में मजबूत हुई भाजपा 11 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से नगर पालिका में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। इसे आगामी दिनों में नगर पालिका की राजनीति और विभिन्न निर्णयों पर पार्टी के प्रभाव के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर हाल ही में हुए वाइस चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर बने राजनीतिक समीकरणों के बाद पार्षदों का यह कदम स्थानीय राजनीति में नई दिशा तय कर सकता है। डॉ. अर्चना बोलीं- सगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नए साथियों के भाजपा में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पार्षदों से जनहित और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि उकलाना नगर पालिका में कुल 16 पार्षद हैं। ऐसे में 11 पार्षदों का एक साथ भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस नए राजनीतिक समीकरण का नगर पालिका के आगामी कामकाज, नेतृत्व और स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles