spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Narnaul Suicide | Farm Tree Hanging Family Dispute Latest News 2026


पेड़ पर लटके हुए की प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के नारनौल जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव खेत में पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना गांव नांगल पीपा की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनो

.

नांगल चौधरी के गांव नांगल पीपा निवासी करीब 40 वर्षीय व्यक्ति खेतीबाड़ी का कार्य करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब का सेवन करता था और अक्सर घरेलू मामलों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो जाता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी उसने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका घर में परिजनों के साथ झगड़ा हो गया।

नांगल चौधरी का पुलिस थाना

नांगल चौधरी का पुलिस थाना

फंदे पर लटका मिला

ग्रामीणों ने बताया कि विवाद के बाद वह घर से निकलकर खेतों की तरफ चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन भी उसकी तलाश करते रहे। इसी बीच खेतों में गए कुछ ग्रामीणों ने उसे एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर उन्होंने तुरंत उसके परिजनों और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

तीन बच्चों का था पिता

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। तीनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles