spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू, घटना के वक्त दंपत्ति गया था हरिद्वार




फरीदाबाद के सेक्टर 23 में सजंय कालोनी 22 फुट रोड पर कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में आज (मंगलवार) सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। जिसमें कई लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। मालमे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की जांच में अभी आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पति-पत्नी गए हुए थे हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि संजय कालोनी में कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस उनकी टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। परिवार के सदस्य रौनक ने बताया कि उसके माता-पिता हरिद्वार गए हुए थे । घर में वह अपने दादी के साथ अकेले थे। पानी भरने के लिए चलाई मोटर सुबह करीब 8 बजे उनकी दादी ने पानी भरने के लिए मोटर चलाई थी। इसी दौरान शार्ट-सर्किट हो गया। कुछ दी देर में कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान से धूंआ निकलने लगा। जिसके बाद उन्होंने काल करके पुलिस को सूचना दी। रौनक ने बताया कि घर में ऊपर की मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते है जबकि नीचे र कॉस्मेटिक एवं ब्यूटी पार्लर की दुकान है। पुलिस कर रही मामले की जांच संजय कालोनी चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसमें किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के समय परिवार के मुखिया अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार गए हुए थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles