![]()
फतेहाबाद जिले के गांव चबलामोरी में घर में घुसकर मारपीट और जबरन गाड़ी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि करीब 10 लोग उसके घर पहुंचे, मारपीट की, फायरिंग की और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस जांच में फायरिंग और जेवरात गिरने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। महिलाओं से भी मारपीट के आरोप गांव चबलामोरी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 10 लोग उसके घर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की तथा उसकी गाड़ी जबरदस्ती लेकर चले गए। अनिल का कहना है कि झगड़े के दौरान उसकी मां को चोटें आईं और उनके गले का सोने का ताबीज तथा उसकी सोने की अंगूठी भी गायब हो गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। शिकायत में अनिल ने कहा कि सभी आरोपियों को गांव धांगड़ निवासी राकेश अपने साथ लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, गाड़ी जबरदस्ती ले जाने का निकला मामला वहीं, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मौके से गोली चलने या सोने के जेवरात गिरने संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस जांच में फिलहाल गाड़ी को जबरदस्ती ले जाने का मामला सामने आया है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय के अनुसार, पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 और 112 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:जबरदस्ती छीन ले गए कार, पीड़ित बोला-फायरिंग हुई; पुलिस को नहीं मिले सबूत







