Related Posts

IPS आलोक मित्तल BPRD के DG बने:हरियाणा डीजीपी की रेस में भी रहे, अभी डीजी जेल; NIA आईजी भी रह चुके




हरियाणा में जेल महानिदेशक (DG) आलोक मित्तल अब केंद्र सरकार के साथ काम करेंगे। उन्हें गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) का नया महानिदेशक बनाया गया है। 1993 कैडर के आईपीएस अफसर मित्तल हरियाणा में डीजीपी की रेस में थे।

BPRD भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सीधी निगरानी में काम करती है। यह संस्था देश भर की पुलिस बलों के ट्रेनिंग, रिसर्च, आधुनिकीकरण और सुधारात्मक प्रशासन की एपेक्स बॉडी है। DG BPRD का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह केंद्र और राज्यों के बीच पुलिस नीतियों, तकनीकी विकास तथा क्षमता निर्माण का सेतु का काम करता है। मित्तल मूलरूप से यूपी के प्रयागराज के हैं। बीटेक और एलएलबी पास मित्तल की 30 जून 2029 में रिटायरमेंट है। 2009 में पुलिस मेडल और 2016 में प्रेजिडेंट पुलिस मेडल मिल चुका है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में आईजी भी रह चुके हैं। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें