करनाल जिले के घरौंडा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यायिक परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। न्यायिक परिसर के सभी जजों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह अभियान 5 जून से 5 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कम मेंबर सेक्रेटरी हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी पंचकूला के आदेशानुसार घरौंडा के न्यायिक परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीजेएम गौरांग शर्मा, जेएमआईसी कार्तिक शर्मा और जेएमआईसी श्रीश सेठी ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधे जीवन का आधार: गौरांग शर्मा एसडीजेएम श्री गौरांग शर्मा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पृथ्वी का संतुलन बनाए रखते हैं। उन्होंने बताया कि पौधों के बिना मानव अस्तित्व संभव नहीं है। पौधे हमें जीवनदायिनी वायु के साथ-साथ हमारी आवश्यकताओं की कई चीजें भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी पौधा लगाएं, उसकी नियमित देखभाल करें, समय-समय पर पानी दें और जरूरत हो तो खाद भी डालें। पर्यावरण बचाना सभी की जिम्मेदारी जेएमआईसी श्री कार्तिक शर्मा और जेएमआईसी श्री श्रीश सेठी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन देते हैं, जिससे वायु शुद्ध रहती है। साथ ही ये मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, जल स्तर बनाए रखते हैं और जैव विविधता को सुरक्षित रखते हैं। अभियान से लोगों को जोड़ने पर जोर उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ने से जलवायु संतुलित रहती है और तापमान में भी कमी आती है। सरकार और समाज दोनों को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए। स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों को ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जोड़ना चाहिए। साथ ही प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण और स्वच्छता पर ध्यान देना भी जरूरी है। पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल तोहफा है।
Source link
घरौंडा न्यायिक परिसर में पौधारोपण अभियान शुरू:5 जून से 5 अगस्त तक चलेगा, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
