जालंधर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह दोस्त के घर आया हुआ था, यहां पर बाइक पर तीन आरोपी आए और सीधी घर के अंदर चले गए, यहां उनकी बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपियों ने करीब 7 गोलियां चलाईं, जिससे 4 गोलियां युवक को लगी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर तक तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस दोस्त के घर युवक गया था वह भी हत्या में शामिल था। जो 3 आरोपी बाइक पर आए थे वह इसी के दोस्त थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। दोस्त के घर मिलने आया था युवक मामला आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कलां का है। गांव ढामड़ा का रहने वाला दविंदर उर्फ बाजा (28) सोमवार (6 जुलाई) सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। दोनों दोस्त घर के भीतर मौजूद थे। तभी अचानक एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बाइक सवार युवक बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे मनप्रीत सिंह के घर के अंदर दाखिल हो गए। घर के अंदर जाते ही किसी बात को लेकर इन युवकों और दविंदर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 8 राउंड फायर किए, युवक को 4 गोलियां लगी हमलावरों ने दविंदर को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। इस अंधाधुंध फायरिंग में दविंदर को चार गोलियां लगीं, जो उसकी टांग, पेट और सिर में लगीं। गोलियां लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया और गंभीर रूप से घायल दविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामला गंभीर होने के कारण सूचना मिलते ही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी और डीएसपी रैंक के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसमें वारदात और आरोपियों के भागने की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। हत्या के पीछे के असली कारणों और बाकी बचे आरोपियों का पता लगाने के लिए पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मृतक 307 के केस में जेल से बाहर आया था। परिवार में सिर्फ मां है। ************ ये खबर भी पढ़ें: घर बुलाकर बॉयफ्रेंड की हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटी: फरीदकोट में हाथ-पैर व मुंह बांधा; पिता पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल फरीदकोट में बॉयफ्रेंड की घर बुलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने कहा कि एक महिला उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही थी। जब युवक ने इनकार किया तो महिला ने उसे अपने घर बुला लिया। वहां महिला, उसके पति और भाई ने हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
