Related Posts

HSSC Chairman Visits Panchkula PST Track; Recruitment Preparations Complete


पंचकूला में पीएमटी के दौरान कैंडिडेट से संवाद करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह।

हरियाणा में चल रही कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित किए जा रहे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह मंगलवार को पंचकूला पहुंचे। उन्होंने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में

.

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने PST के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने उम्मीदवारों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया और पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। अभ्यर्थियों ने आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

पंचकूला में पीएमटी के दौरान कैंडिडेट से संवाद करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह।

सुबह-शाम शेड्यूल पर अभी फैसला नहीं

PST के आयोजन को लेकर सुबह और शाम के स्लॉट संबंधी शेड्यूल पर आयोग ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। HSSC ने इस संबंध में अभ्यर्थियों से भी सुझाव मांगे हैं। आयोग का कहना है कि उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर अगले एक-दो दिन में अंतिम फैसला लिया जाएगा, ताकि सभी अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

पंचकूला में महिला कैंडिडेट से बातचीत करते चेयरमैन हिम्मत सिंह।

स्टेडियम में बनाया गया अलग प्रवेश मार्ग

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में PST के लिए आने वाले उम्मीदवारों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अलग से प्रवेश एवं निकास मार्ग तैयार किया गया है। इससे अभ्यर्थियों की आवाजाही सुगम होगी और आयोजन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह के साथ सेल्फी लेते हुए युवती।

PMT और PST एक साथ कराने की तैयारी

आयोग की ओर से मेडिकल टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को एक साथ संचालित करने की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है। यदि व्यवस्थाएं पूरी तरह अनुकूल रहीं तो दोनों प्रक्रियाओं को समानांतर रूप से संचालित किया जा सकता है। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और अभ्यर्थियों का समय भी बचेगा।

पंचकूला में कैंडिडेट के साथ आए परिजनों से बातचीत करते चेयरमैन हिम्मत सिंह।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें