सोनीपत में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत एसएम हिन्दू स्कूल में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पार्षद अनुराग जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में सोनीपत जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक जन-जन का उत्सव बनाना है। प्रतियोगिता में 10-18 वर्ष और 19-55 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्गों से कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता के परिणामों में 10-18 वर्ष महिला वर्ग में युक्ति ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19-55 वर्ष महिला वर्ग में नेहा प्रथम, रितिका द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 10-18 वर्ष आयु वर्ग में कृष्ण ने प्रथम, तनिष ने द्वितीय और सूर्यकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 19-55 वर्ष पुरुष वर्ग में अंकित प्रथम, हरिओम द्वितीय और अजीत तृतीय स्थान पर रहे। सृष्टि ने जीती अंतर्राष्ट्रीय योगसन प्रतियोगिता इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि प्रतिभागी सरोज की पुत्री सृष्टि ने अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सृष्टि की इस उपलब्धि से उपस्थित सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। डॉ. रामअवतार ने आगे बताया कि इसी कड़ी में आगामी 15 जून को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार के नेतृत्व में योग विशेषज्ञ संगीता और योग सहायकों मोहित, धीरज, जीत राम, कृष्णा, पूजा, रेनु एवं पिंकी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला पतंजलि योग समिति के प्रभारी रामप्रकाश हुड्डा, श्री भगवान गुप्ता और सुधीर सरोहा का भी विशेष सहयोग रहा।
Source link
सोनीपत में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता:महिला वर्ग में युक्ति और नेहा, पुरुष वर्ग में कृष्ण- अंकित पहले स्थान पर रहे
