Related Posts

नूंह में बेकाबू बोलेरो ने महिला को कुचला:इलाज के दौरान तोड़ा दम, सरकारी राशन लेने जा रही थी, गाड़ी को किया जब्त




नूंह जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा पुनहाना खंड के गांव कुरलता के पास पुनहाना-सिकरवार रोड पर हुआ। महिला सरकारी डिपो से राशन लेने जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, गांव कुरलता निवासी जूहरी (50) पत्नी खुर्शीद अपने देवर युसुफ के साथ बाइक पर सरकारी डिपो से राशन लेने जा रही थीं। पुनहाना-सिकरवार रोड पर पहुंचते ही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जूहरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पातल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद बोलेरो सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा शव घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुनहाना-सिकरवार रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें