Related Posts

मोहाली में पत्नी की प्रताड़ना से व्यक्ति ने दी जान:लोगों ने लगाया जाम, 4 साल पहले छोड़कर गई पत्नी बेटे को भेजने के लिए मांग रही 20 लाख




मोहाली पत्नी की प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति आत्महत्या कर ली। आरोप है कि छोड़कर गई पत्नी उसके बेटे को भेजने के बदली 20 लाख रुपए की मांग की है। उसकी मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चंडीगढ़-कुराली रोड पर जाम लगा दिया है। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बताया गया कि मृतक अभिजीत निवासी गांव बडोली की पत्नी किसी बात से नाराज होकर करीब चार साल पहले मायके चली गई। वह अपने साथ बेटे को भी ले गई। पत्नी आने को तैयार नहीं है और वह बेटे को भी नहीं मिलने दे रही है। आरोप है कि पत्नी बेटे को भेजने के बदले 20 लाख रुपए मांग रही है। 7 दिन की बेटी को छोड़कर 2 साल के बेटे को साथ ले गई थी पत्नी परिजनों के अनुसार, करीब 4 साल पहले अभिजीत की पत्नी घरेलू विवाद के बाद मायके चली गई थी। उस समय उनकी बेटी महज 7 दिन की थी, जिसे पत्नी घर पर ही छोड़ गई। बेटी अब 4 साल की है और पिता व दादा-दादी के साथ रह रही थी। आरोप है कि पत्नी अपने साथ 2 साल के बेटे को ले गई थी, जो अब करीब 6 साल का है। बेटे को वापस लेने के लिए ₹7 लाख दिए, फिर भी नहीं मिला बच्चा परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित है। अभिजीत अपने बेटे को वापस पाना चाहता था। आरोप है कि पत्नी ने बेटे को सौंपने के बदले ₹20 लाख की मांग की। परिवार का कहना है कि अभिजीत ने किसी तरह ₹7 लाख भी दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उसे बेटा वापस नहीं मिला। आरोप है कि पत्नी बाकी रकम की मांग करती रही। तनाव में आकर उठाया कदम परिजनों का आरोप है कि बेटे को वापस न मिलने और लगातार पैसों की मांग से अभिजीत मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि अभिजीत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें