Related Posts

करनाल में प्रोडक्शन वारंट पर दो वाहन चोर काबू:एक बाइक बरामद, नशे और जल्दी पैसे के लिए करते थे चोरी




करनाल जिले में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने 2 वांछित आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में थे और अब उन्हें वाहन चोरी के एक मामले में शामिल जांच के तहत गिरफ्तार किया गया है। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई दलीप सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया गया, जिसके बाद मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला जुर्म गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्पणदीप पुत्र हरपाल सिंह हसन निवासी गांव मुनक और अमन पुत्र प्रमोद निवासी गांव मंगलपुर, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपी थाना शहर करनाल के एक मामले में वांछित थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने एक चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली। पहले भी दर्ज हैं कई मामले प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे की लत, जल्द पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें