Related Posts

Hansi Census House Listing Begins



हरियाणा के हांसी में जनगणना (Census) कार्य को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। ड्यूटी में कोताही बरतने और जॉइन न करने वाले पाँच प्रगणकों (Enumerators) के खिलाफ प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

एसडीएम एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि जिले में शुक्रवार से ‘हाउस लिस्टिंग’ (घरों की गणना) का महत्वपूर्ण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस चरण में हर घर की बुनियादी जानकारी जुटाई जा रही है, जो भविष्य की योजनाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

980 ब्लॉकों में तैनात की गई भारी-भरकम टीम

जनगणना अभियान को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पूरे जिले को 980 गणना ब्लॉकों में बांटा गया है। इस अभियान में 1260 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें 1080 प्रगणक और 180 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि डेटा संग्रह में कोई त्रुटि न रहे।

5 कर्मचारियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस

एसडीएम ने जानकारी दी कि जहाँ अधिकांश प्रगणकों ने ड्यूटी संभाल ली है, वहीं पांच कर्मचारी बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद पाए गए। इनमें से 2-3 प्रगणक हांसी, एक नारनौंद और एक बास क्षेत्र से संबंधित हैं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस’ जारी कर एक दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।

होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई

राजेश खोथ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि संबंधित कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को मामला भेजा जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील

प्रशासन ने सभी प्रगणकों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एसडीएम ने आम जनता से अपील की है कि जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें ताकि देश की जनगणना का यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें