Top 5 This Week

Related Posts

फतेहाबाद में पंजाब के पिता-पुत्र पर हमला:पंचायत से गांव लौट रहे, कार में सवार होकर आए हमलावर, फर्जी ID बनाकर धमकी देने का मामला




फतेहाबाद जिले के रतिया के रतनगढ़ गांव के पास एक युवक पर हमला हुआ है। पंचायत खत्म कर अपने गांव लौट रहे रण सिंह और उनके पिता गुर्जेंट सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। रण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। यह घटना शुक्रवार को रतिया सदर थाना में हुई एक पंचायत के बाद हुई। रण सिंह पर बबनपुर गांव के कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें पुलिस ने चार दिन का समय दिया था। 12-15 युवकों ने घेराव किया रण सिंह के मुताबिक, पंचायत में चार दिन का समय तय होने के बाद वह अपने गांव बछूआना, मानसा (पंजाब) लौट रहे थे। रतनगढ़ के पास तीन गाड़ियों में सवार होकर आए 12 से 15 युवकों ने उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, पाइप, तलवारों और डंडों से कार पर हमला किया। हमले के समय कार में रण सिंह सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस हमले में रण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता गुर्जेंट सिंह को भी चोटें आईं। रण सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पीड़ित रण सिंह ने बताया कि वह हमलावरों में से 2-3 युवकों को पहचानते हैं, जबकि अन्य अज्ञात हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें