कैथल में पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव से करीब 15 साल की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण करने वाले आरोपी ने पहले तो लड़की को बहकाकर चुपके से परिवार के खाने में नशे की गोलियां मिलवा दी। जब परिवार के सदस्य सो गए तो लड़की का अपहरण कर ले गया। परिवार के सदस्य सुबह उठे और लड़की अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिवार को नशा देने के लिए लड़की को उकसाया आधी रात को वह लड़की को घर से ले गया। इस संबंध में लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपी पर लड़की को नशे की गोलियां परिवार को देने के लिए उकसाने व किडनैप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आधी रात को घर से ले गया लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। कल रात को परिवार के सदस्यों को उसकी बेटी ने अज्ञात आरोपी के कहने पर खाने में कोई नशीली वस्तु (नींद की गोलियां) इत्यादि मिला दी। इसे खाने के बाद सारा परिवार सो गया। उसके बाद आधी रात को आरोपी उसकी लड़की को घर से किडनैप कर ले गया। जब सुबह उनकी नींद खुली और लड़की नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने लड़की की तलाश करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना की जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश व मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में 15 साल की लड़की किडनैप:अज्ञात आरोपी ने उकसाया, परिवार को दी नींद की गोलियां
