Related Posts

कैथल में कार ने मारी व्यक्ति को टक्कर:चार जगह से टांग टूटी, घर जाते समय हादसा




कैथल के गांव दुसेरपुर में एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की दायीं टांग चार जगह से टूट गई। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर में दाखिल करवाया गया है। वह देर रात को अपने काम से लौट रहा था। इस संबंध में घायल व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार ड्राइवर मौके से फरार हुआ गांव दुसेरपुर निवासी भाना राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। कल देर रात को करीब 11 बजे वह त्रिदेव सैलर से काम खत्म करके अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह खरकां मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से एक कार ड्राइवर अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर उसकी मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारकर फरार हुआ आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसकी दायीं टांग चार जगह से टूट गई। उसने अपने लड़के देशपाल के पास फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से चोटें ज्यादा होने के कारण उसे राजेन्द्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुहला थाना के जांच अधिकारी सनेष ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें