spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Special Lok Adalat | DLSA Legal Cases Resolution 2026


फरीदाबात में 21 से 23 तक लगेगी विशेष लोक अदालत

फरीदाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से 21, 22 और 23 अगस्त को तीन दिन विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर सरल तरीके से समाधान निकाला जाएगा।

.

ये लोग कर सकते है संपर्क

डीएलएसए के सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह ने नागरिकों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन पक्षकारों के मामले उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं और वे समझौते के माध्यम से विवाद का निस्तारण चाहते हैं, वे अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद से संपर्क कर सकते हैं।

डीएलएसए के सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह

डीएलएसए के सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह

पहले प्री-लोक अदालत बैठकों का आयोजन

उन्होंने बताया कि सुनवाई से पहले प्रशिक्षित मध्यस्थों की ओर से प्री-लोक अदालत बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।

इन केसो पर होगी सुनवाई

विशेष लोक अदालत में चेक अनादरण (चेक बाउंस), धन वसूली, समझौता योग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम एवं रोजगार विवाद, पारिवारिक विवाद, किराया संबंधी मामले, स्थानांतरण याचिकाएं, भरण-पोषण, भूमि अधिग्रहण, सेवा एवं राजस्व मामलों सहित अन्य उपयुक्त मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles