spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bahadurgarh CIA-2 Arrest | Youth Held With Illegal Pistols & Cartridges



युवक को दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

झज्जर पुलिस के अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA-2 बहादुरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे अंडरपास के पास की गई इस कार्रवाई में आरोपी को

.

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन और डीसीपी (क्राइम) शुभम सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत CIA-2 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में टीम रेलवे रोड क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि रेलवे अंडरपास के पास अनाज मंडी के नजदीक एक युवक अवैध हथियारों के साथ मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजेश निवासी लाइनपार, बहादुरगढ़ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और 27 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदे, किसे सप्लाई करने जा रहा था और उसका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।

झज्जर पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी भी संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles