spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में दो दिन में पांच महिलाएं और युवतियां लापता:एक बोली, वापस नहीं आउंगी, बच्चों का रखना ख्याल, पुलिस ने शुरू की तलाश




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान पांच महिलाओं और युवतियों के अचानक लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सदर नारनौल थाना क्षेत्र के एक गांव बलाहां कलां निवासी 19 वर्षीय छात्रा बीती रात को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवक पर भगा ले जाने का आरोप इसी प्रकार थाना निजामपुर क्षेत्र के एक गांव इस्लामपुर निवासी 21 वर्षीय युवती भी घर से घूमने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी ओर से खोजबीन करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह भी जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता नहीं आई वहीं थाना नांगल चौधरी क्षेत्र के एक गांव दताल से एक विवाहिता बीते कल वह सुबह दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है। रात को नहीं मिली बिस्तर पर उधर सदर थाना कनीना क्षेत्र के एक गांव मालड़ा से 23 वर्षीय युवती 15 जुलाई की रात को अपने घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रात में जब वे जागे तो युवती अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन कर बोली वापस नहीं आउंगी एक अन्य मामले में शहर नारनौल शहर के इंडस्ट्रियल एरिया से एक विवाहिता घर से बच्चों के स्कूल जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने फोन पर बोली की बच्चों को ख्याल रखना, वापस नहीं आउंगी। जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयासों के बावजूद संपर्क नहीं होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles