![]()
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने पानीपत जिले के इसराना में बिजली चोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। 1 जुलाई से 17 जुलाई के बीच क्षेत्र में कुल 10 मामले पकड़े गए हैं, जिनमें बिजली चोरों पर 3 लाख 79 हजार 489 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 9 मामले बिजली विभाग की टीमों ने पकड़े, जबकि एक मामला विजिलेंस विभाग द्वारा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग के मद्देनजर की जा रही है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गर्मी में ट्रांसफॉर्मर पर बढ़ा लोड बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। इसके साथ ही, खेतों में धान की फसल के लिए पानी की बढ़ती आवश्यकता भी बिजली चोरी का एक प्रमुख कारण बन रही है। जेई के नेतृत्व में टीमों का गठन बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने जेई के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया है, जो दिन-रात निगरानी कर रही हैं। जेई धर्मपाल, संदीप शर्मा, राजेश, विनोद कुमार, रमेश एएफएम और राजेश एएफएम की टीमों ने इन मामलों को उजागर किया है। पकड़े गए सभी 10 मामलों में बिजली चोरों पर 3 लाख 79 हजार 489 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
इसराना में बिजली चोरी के 10 केस पकड़े:निगम टीम ने विशेष अभियान चलाया; ₹3.79 लाख का लगाया जुर्माना







