spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में हाईवे पर आम से भरी पिकअप पलटी:ड्राइवर समेत दो लोग बाल-बाल बचे; डंपर को साइड देते वक्त हादसा




महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर-148B पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नारनौल से कोटपूतली मंडी के लिए आम लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना सुबह करीब 5:25 बजे गांव अकबरपुर और भोजावास बस स्टैंड के बीच, टोल प्लाजा से करीब तीन किलोमीटर आगे नारनौल की ओर हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर को साइड देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। लोगों ने ड्राइवर को निकाला बाहर हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं सड़क पर आम बिखर गए और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। घटना के समय आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे चालक और उसके साथ मौजूद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ समय बाधित रहा रोड प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि पिकअप की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सड़क को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। दूसरी पिकअप में ले गए आम वहीं हादसे के बाद ड्राइवर ने फोन कर दूसरी पिकअप गाड़ी को मंगा लिया। जिसके बाद उस पिकअप में रखी आम की पेटियों को दूसरी पिकअप में ले जाया गया। पिकअप में 100 आम की पेटियां थी। जिनमें से करीब 20 पेटियां आम की खराब भी हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles