spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जलालाबाद में अवैध कब्जा हटाने पर विवाद, ईंटें चलीं:नगर परिषद के 3 कर्मचारी घायल, कब्जाधारक भी चोटिल; JCB कार्रवाई के दौरान हंगामा




जलालाबाद में अवैध कब्जा हटाने को लेकर विवाद हो गया। लड़कियों के स्कूल के नजदीक एक घर के बाहर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसको लेकर नगर कौंसिल की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था। मामले में सुनवाई नहीं होने के बाद नगर कौंसिल की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में झगड़े में बदल गया। झड़प के दौरान नगर कौंसिल कर्मचारियों समेत कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पक्का निर्माण करने की तैयारी की जा रही थी नगर कौंसिल के सीईओ रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित व्यक्ति ने पिछले समय से अपने घर के बाहर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। पहले वहां ईंटें रखी गईं, इसके बाद शेड लगाया गया और अब गेट भी लगा दिया गया था। इसके अलावा वहां पक्का निर्माण करने की तैयारी की जा रही थी। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मामला नगर कौंसिल के संज्ञान में आने के बाद संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया, लेकिन नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को नगर कौंसिल की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कब्जाधारकों ने टीम के साथ विवाद किया, ईंटें फेंकीं सीईओ ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान कब्जाधारकों ने टीम के साथ विवाद किया और ईंटें फेंकीं। इस घटना में नगर कौंसिल के तीन कर्मचारियों को चोटें आने की सूचना है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इस जगह पर लंबे समय से कब्जा है उधर, कब्जाधारक मनिंदर कुमार और बेदीलाल ने बताया कि उनका इस जगह पर लंबे समय से कब्जा है। नगर कौंसिल की ओर से उन्हें जगह खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के आगे अन्य लोगों ने भी कब्जे किए हुए हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई है। टीम के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने पहुंची टीम के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके बेटे के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया और उसके शरीर से खून निकलने लगा। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जो मामला नगर कौंसिल के ध्यान में आता है, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles