![]()
सिरसा जिले के भारतीय जनता पार्टी डबवाली और जगमालवाली मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु वाटिका में आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के 30 जून को होने वाले स्वागत समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा पखवाड़ा और संगठन सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत मंथन किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने बताया कि 30 जून को कालांवाली की नई अनाज मंडी में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में डबवाली विधानसभा की भागीदारी सर्वाधिक रहेगी। भाजपा सदस्यों और समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह जग्गा ने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक भाजपा सदस्यों और समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे डबवाली विधानसभा संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ता संस्कृति का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर सकेगी। कार्यकर्ताओं ने अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक इनके प्रभावी क्रियान्वयन, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए आगामी सभी कार्यक्रमों को अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
Source link
BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का 30 जून को स्वागत:कालांवाली में होगा भव्य समारोह, डबवाली में कार्यकर्ताओं ने की बैठक







