spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

24 देशों के 273 विदेशी स्टूडेंट्स को स्नातक-स्नातकोत्तर की मिलीं डिग्रियां




चंडीगढ| चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘इंटरनेशनल कन्वोकेशन 2026’ में 24 देशों के 273 विदेशी विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियां दी गईं। इनमें 247 अंडरग्रेजुएट और 26 पोस्टग्रेजुएट छात्र शामिल रहे, जिन्होंने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशंस सहित 57 शैक्षणिक कार्यक्रमों में अपनी शिक्षा पूरी की है। डिग्री पाने वालों में सर्वाधिक 68 छात्र नेपाल, 41 जिम्बाब्वे, 37 भूटान और 27 बांग्लादेश के रहे। समारोह में मुख्य अतिथि केन्या के हाई कमिश्नर पीटर मुनयिरी मैना ने विद्यार्थियों को बधाई देकर कहा कि आज से अपने देश के साथ भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। यूनिवर्सिटी वीसी प्रो. रविराजा एन. सीताराम ने बताया कि चांसलर सतनाम सिंह संधू के विजन के चलते सीयू को विश्व में 526वां स्थान मिला है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles