spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन



चंडीगढ़ | सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए। नए बनने वाले भवन ना सिर्फ आकर्षक हों, साथ ही यह वर्टिकल रूप में हों। बाकी जगह का इस्तेमाल बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड के रूप में हो। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। सीएम शनिवार को हरियाणा निवास में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सीएमजीजीए ने प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों व जल परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सीएम के सामने प्रस्तुत की थी। सीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में उपलब्ध साइंस लैब, कंप्यूटर लैब व अन्य सुविधाएं बच्चों को सुचारू रूप से मिलनी चाहिए। उधर, सीएम ने शहरी स्वच्छता, जनसेवाओं और आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए तकनीक आधारित व्यवस्था, वार्ड रैंकिंग, डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड, ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने व बरसात से पहले नालों की सफाई 30 जून तक पूरी करने के निर्देश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles