फरीदाबाद36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कारोबारी के सुसाइड के बाद दुकान पहुंचे परिजन शव को उतारते हुए। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाई थी। इनसेट में राहुल का फाइल फोटो।
हरियाणा के फरीदाबाद में गारमेंट्स कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाई और कहा कि वो अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से तंग आकर ये कदम उठा रहा है।
युवा कारोबारी ने 2 साल पहले ही लव मैरिज की थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी हर रोज घर में झगड़ा करती थी और मारपीट तक करती थी। वो नहीं चाहती थी कि पति माता-पिता के साथ रहे।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह ही राहुल घर से अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पत्नी, सास-ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी जांच जारी है।

परिजनों को जैसे ही वीडियो के बारे में जानकारी मिली वो भागकर दुकान पर आए और शीशे तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका पाया।
पहले जानिए कारोबारी ने वीडियो में क्या कहा…
- कारोबारी बोला- पत्नी और ससुराल वाले पीटते हैंः सुसाइड से पहले कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और पत्नी की बहन नीतू पर पीटने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
- घर में झाड़ू लगाता, बर्तन धोताः दावा किया कि वह पत्नी के लिए घर के सभी काम झाडू लगाना, बर्तन साफ करता था, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती थी और उस पर झूठे केस दर्ज कराए गए। उसने कहा कि वह लगातार मानसिक तनाव में था।
- मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वालेः वीडियो के अंत में कारोबारी ने यह भी कहा कि उसके इस कदम के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं तथा उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपनी मौत के बाद अपनी संपत्ति मां, बहन और भाइयों के नाम होने की बात भी कही।

दुकानदार के फांसी लगाने के बाद परिजन रोते हुए।
अब जानिए क्या है पूरा मामला…
गारमेंट दुकान चलाता था
मृतक की पहचान बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राहुल (28) के रूप में हुई है। राहुल सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान चलाता था, जिसे उसने करीब 4 महीने पहले शुरू किया था।
2 साल पहले की थी लव मैरिज
परिजनों के अनुसार, राहुल ने करीब दो साल पहले ज्योति (26) नाम की युवती से लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी वजह से वह अलग रहने लगा था। हाल ही में उसने अपनी नई गारमेंट्स की दुकान भी शुरू की थी। पत्नी भी फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी से है।
पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
भाई अमित ने बताया कि राहुल काफी समय से अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी ने राहुल के खिलाफ मारपीट का झूठा मामला भी दर्ज कराया था, जिससे वह तनाव में रहने लगा था। राहुल को अपने माता-पिता से मिलने तक से रोका जाता था।
VIDEO देखकर दुकान पर पहुंचे परिजन
मृतक के भाई अमित ने बताया कि राहुल ने रविवार सुबह इंटाग्राम पर वीडियो बनाकर डाली। जैसे ही हमने देखी हम 11 बजे के करीब भागकर दुकान पर पहुंचे। दुकान अंदर से बंद थी। हम शीशे तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन तब तक राहुल फंदा लगा चुका था।
पुलिस बोली- वीडियो की जांच कर रहे
जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
—————
यह भी पढ़ें- ‘मुंह दिखाने लायक नहीं रहा’ कहकर युवक ने फंदा लगाया:पंचकूला में पत्नी से बोला-बस ड्राइवर ने स्टाफ के सामने पीटा; हिमाचल में जॉब करता था

पंचकूला में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने पहले उसने पत्नी से बताया कि कंपनी के बस ड्राइवर ने मुझे पूरे स्टाफ के सामने पीटा, इसलिए अब मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। पूरी खबर पढ़ें…








