![]()
जींद जिले के उचाना के सेढ़ा माजरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक पशुबाड़े से 2 भैंस और एक झोटा चोरी कर लिए। पशु मालिक बलबीर को रविवार सुबह घटना का पता चला, जब वे पशुबाड़े पहुंचे। चोरी हुए पशुओं की कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे उन्होंने पशुओं को पशुबाड़े में बांधा था। रविवार सुबह जब वे वापस आए, तो 2 भैंस और एक झोटा गायब मिले। ग्रामीणों द्वारा खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1 बजे के बाद 3 संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दिए, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था। ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और चोरों का जल्द पता लगाने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से भी मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी चंद्रपाल ने जानकारी दी कि बलबीर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है।
Source link
उचाना में 2 भैंस और एक झोटा चोरी:पशुबाड़े में बंधे थे, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध; मालिक बोला-6 लाख से अधिक का नुकसान







