spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरा फाइनल:20 जून को गोल्डन टेंपल में होंगे नतमस्तक; 21 को अटारी में करेंगे योग




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे के लिए 20 जून को पंजाब पहुंचेंगे। नितिन नबीन 20 जून को अमृतसर आएंगे और गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 21 जून को योग दिवस पर अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ योग करेंगे और उसके बाद जालंधर होते हुए लुधियाना पहुंचेंगे। लुधियाना में 21 और 22 जून को रहेंगे और यहीं पर पंजाब के चुनाव की तैयारियों के संबंध में संगठनात्मक बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा ने नितिन नबीन के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी। वीरवार को लुधियाना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई और बैठक में नितिन नबीन के दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्ष जिला प्रधान रजनीश धीमान ने की जबकि प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल व प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने शिरकत की। नितिन नबीन का पंजाब में होगा भव्य स्वागत संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु का कहना है कि पंजाब में नितिन नबीन के पहले दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत के लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का लुधियाना आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है, इसलिए उनके स्वागत को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु ने सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं को मिलेगा बूस्ट भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगा। विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और मंडलों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। 3 दिवसीय दौरे का पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। 20 जून को अमृतसर पहुंचेंगे। वहां गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होंगे और जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करेंगे। उसके बाद अमृतसर में संगठनात्मक बैठकें करेंगे। 21 जून को सुबह अटारी बॉर्डर पर बीएसफ के साथ योग करेंगे और वहां से जालंधर आएंगे। जालंधर में भी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। 21 जून दोपहर बाद वो लुधियाना पहुंचेंगे। लुधियाना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद वह विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अगले दिन यानी 22 जून को वह पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठकें करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles